हसनपुर: हसनपुर में घर के बाहर खेल रही मासूम बच्ची पर कुत्तों के झुंड ने किया हमला, हालत गंभीर, डॉक्टर ने किया रेफर
कोतवाली क्षेत्र के गांव चकोरी निवासी वीर सिंह की 10 वर्षीय पुत्री चांदनी अपनी बहन भाइयों के साथ छुट्टी में अपने नाना के यहां उझारी गई हुई थी, गुरुवार को घर के सभी लोग चारा काटने के लिए खेत पर गए हुए थे, चांदनी वह उसकी मौसी रश्मि घर पर थी, रश्मि घर के अंदर कार्य कर रही थी और चांदनी घर के बाहर खेल रही थी, तभी अचानक एक कुत्तों का झुंड आया और चांदनी पर हमला।