सुजानगढ़: सुजानगढ़ बालिका स्कूल में चारदीवारी और शौचालय का उद्घाटन, 33 छात्राओं को किया गया सम्मानित
स्टेशन रोड स्थित राजकीय प्रेमसुख भींवसरिया बालिका स्कूल में मंगलवार को उद्घाटन एवं सम्मान समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि सुभाष पारीक ने 9.38 लाख रुपए की लागत से बनी चारदीवारी और शौचालयों का लोकार्पण किया। बेहतर परिणाम देने वाली 33 प्रतिभाशाली बालिकाओं को सम्मानित किया गया।