गुरूर: गुरूर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में तेज बारिश, आंधी-तूफान के साथ बिजली सप्लाई भी प्रभावित, पश्चिमी विक्षोभ का दिखा असर
Gurur, Balod | May 5, 2026 तेज गर्जना एवं आंधी तूफान चलने के साथ घंटो देर तक बिजली की सप्लाई बंद रहने से परेशानियो का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ 72 डिग्री पूर्व और 28 डिग्री तथा उत्तर में 5.8 किलो मीटर की ऊंचाई तक विस्तारित है, जिसका असर देखने को मिल रहा है।