Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
No video available

Rajya Sabha में #Congress पर जमकर बरसे Pm Modi | कांग्रेस ने देश की जमीन का बड़ा हिस्सा गँवा दिया #pmmodi #bjp #news

Patna Rural, Patna | Feb 7, 2024

MORE NEWS

जिला पदाधिकारी, रोहतास द्वारा सोमवार को सबका सम्मान-जीवन आसान' (Ease of Living) अभियान के तहत जिला जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याओं को सुना गया। इस दौरान कुल 90 आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर जिला पदाधिकारी ने संबंधित विभागों को शीघ्र जांच एवं नियमानुसार कार्रवाई का निर्देश दिए।

जनता दरबार में सासाराम चौक बाजार निवासी पिंकी रोमा उर्फ रोमा कुमारी लेहेरी ने दाखिल-खारिज वाद संख्या 173/2024 में आपत्ति से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किया। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के लिए अंचलाधिकारी, सासाराम को निर्देशित किया गया।

वहीं, रोहतास थाना क्षेत्र के रेहल गांव निवासी श्याम नारायण उरांव ने गांव के औषधालय केंद्र में चिकित्सक की अनुपस्थिति एवं दवा वितरण में अनियमितता की शिकायत की। इस मामले की शीघ्र जांच कर आवश्यक कार्रवाई के लिए डीपीएम (स्वास्थ्य), रोहतास को निर्देश दिया गया।

दावथ प्रखंड के बैरिया गांव निवासी अक्षय कुमार दुबे ने नाली निर्माण योजना के चयन में अनियमितता की शिकायत दर्ज कराई। इस मामले की अविलंब जांच कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु प्रखंड विकास पदाधिकारी, दावथ को आवेदन अग्रसारित किया गया।

इसके अलावा उपस्वास्थ्य केंद्र चेनारी में कार्यरत संविदा एएनएम मालती देवी ने स्थानांतरण के संबंध में आवेदन दिया। इस पर नियमानुसार कार्रवाई के लिए सिविल सर्जन, रोहतास को निर्देशित किया गया।

जिला पदाधिकारी ने जनता दरबार में प्राप्त शेष सभी आवेदनों को भी संबंधित विभागों एवं कार्यालयों को भेजते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

#IPRD
#SahyogShivir
#EaseOfLiving 
#PublicService 
#BiharGovernment 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

जिला पदाधिकारी, रोहतास द्वारा सोमवार को सबका सम्मान-जीवन आसान' (Ease of Living) अभियान के तहत जिला जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याओं को सुना गया। इस दौरान कुल 90 आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर जिला पदाधिकारी ने संबंधित विभागों को शीघ्र जांच एवं नियमानुसार कार्रवाई का निर्देश दिए। जनता दरबार में सासाराम चौक बाजार निवासी पिंकी रोमा उर्फ रोमा कुमारी लेहेरी ने दाखिल-खारिज वाद संख्या 173/2024 में आपत्ति से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किया। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के लिए अंचलाधिकारी, सासाराम को निर्देशित किया गया। वहीं, रोहतास थाना क्षेत्र के रेहल गांव निवासी श्याम नारायण उरांव ने गांव के औषधालय केंद्र में चिकित्सक की अनुपस्थिति एवं दवा वितरण में अनियमितता की शिकायत की। इस मामले की शीघ्र जांच कर आवश्यक कार्रवाई के लिए डीपीएम (स्वास्थ्य), रोहतास को निर्देश दिया गया। दावथ प्रखंड के बैरिया गांव निवासी अक्षय कुमार दुबे ने नाली निर्माण योजना के चयन में अनियमितता की शिकायत दर्ज कराई। इस मामले की अविलंब जांच कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु प्रखंड विकास पदाधिकारी, दावथ को आवेदन अग्रसारित किया गया। इसके अलावा उपस्वास्थ्य केंद्र चेनारी में कार्यरत संविदा एएनएम मालती देवी ने स्थानांतरण के संबंध में आवेदन दिया। इस पर नियमानुसार कार्रवाई के लिए सिविल सर्जन, रोहतास को निर्देशित किया गया। जिला पदाधिकारी ने जनता दरबार में प्राप्त शेष सभी आवेदनों को भी संबंधित विभागों एवं कार्यालयों को भेजते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। #IPRD #SahyogShivir #EaseOfLiving #PublicService #BiharGovernment Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Patna, Bihar | Jul 13, 2026

आज दिनांक 13.07.2026 को मुख्य सचिव, बिहार सरकार द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नये राशन कार्ड निर्गत करने हेतु सभी जिला पदाधिकारी को लक्ष्य निर्धारित करते हुए 13 अगस्त 2026 तक मिशन मोड में कार्य पूर्ण करने का निदेश दिया गया है। इस क्रम में रोहतास जिला अन्तर्गत कुल 29586 नये राशन कार्ड को निर्गत करने हेतु लक्ष्य निर्धारित किया गया।
जिला पदाधिकारी, रोहतास द्वारा बताया गया कि प्राप्त निदेश के आलोक में दैनिक लक्ष्य को दोगुना निर्धारित करते हुए सभी संबंधित पदाधिकारियों को 13 अगस्त 2026 तक निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण करने का निदेश दिया गया है।
विभागीय अधिसूचना संख्या 8815, दिनांक 19.11.2015 के आलोक में नये राशन कार्ड निर्गत करने हेतु पात्रता निर्धारित है, जो निम्न प्रकार है :-
1. ग्रामीण क्षेत्र : निम्नलिखित श्रेणी की गृहस्थियों पात्र नहीं होंगी (अपात्र) :-
* मोटर चालित तीन पहिया / चार पहिया वाहन रखने वाला परिवार।
* मोटर चालित कृषि उपकरण (ट्रैक्टर आदि) रखने वाला परिवार।
* परिवार का कोई सदस्य सरकारी सेवक हो।
* सरकार में पंजीकृत गैर-कृषि उद्योग / व्यवसाय वाला परिवार।
* परिवार का कोई सदस्य ₹10,000 प्रति माह से अधिक आय अर्जित करता हो।
* आयकर (Income Tax) देने वाला परिवार।
* व्यवसायिक कर (Professional Tax) देने वाला परिवार।
* तीन या अधिक कमरों वाला पूर्ण पक्का मकान (पक्की दीवार एवं पक्की छत ) रखने वाला परिवार।
* कम-से-कम एक सिंचाई उपकरण के साथ 2.5 एकड़ या अधिक सिंचित भूमि रखने वाला परिवार।
* दो या अधिक फसली मौसम हेतु 5 एकड़ या अधिक सिंचित भूमि रखने वाला परिवार।
* कम-से-कम एक सिंचाई उपकरण के साथ 75 एकड़ या अधिक भूमि रखने वाला परिवार।

2. शहरी क्षेत्र: निम्नलिखित गृहस्थियां पात्र नहीं होंगी :—
* स्वयं के स्वामित्व वाला तीन या अधिक कमरों का पक्का (कंक्रीट छतयुक्त) मकान।
* निम्नलिखित में से कोई संपत्ति रखने वाला परिवार
* दो पहिया वाहन
* रेफ्रिजरेटर
* वाशिंग मशीन
* चार पहिया वाहन या एयर कंडीशनर (1) रखने वाला परिवार।

उपरोक्त किसी भी अपात्रता श्रेणी में नहीं आने वाले परिवार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत राशन कार्ड हेतु पात्र माने जाएंगे। नये राशन निर्माण हेतु आम जन संबंधित प्रखण्ड के प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी अथवा आपूर्ति निरीक्षक कार्यालय में सम्पर्क कर सकते हैं।

#IPRD

Information & Public Relations Department, Government of Bihar

आज दिनांक 13.07.2026 को मुख्य सचिव, बिहार सरकार द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नये राशन कार्ड निर्गत करने हेतु सभी जिला पदाधिकारी को लक्ष्य निर्धारित करते हुए 13 अगस्त 2026 तक मिशन मोड में कार्य पूर्ण करने का निदेश दिया गया है। इस क्रम में रोहतास जिला अन्तर्गत कुल 29586 नये राशन कार्ड को निर्गत करने हेतु लक्ष्य निर्धारित किया गया। जिला पदाधिकारी, रोहतास द्वारा बताया गया कि प्राप्त निदेश के आलोक में दैनिक लक्ष्य को दोगुना निर्धारित करते हुए सभी संबंधित पदाधिकारियों को 13 अगस्त 2026 तक निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण करने का निदेश दिया गया है। विभागीय अधिसूचना संख्या 8815, दिनांक 19.11.2015 के आलोक में नये राशन कार्ड निर्गत करने हेतु पात्रता निर्धारित है, जो निम्न प्रकार है :- 1. ग्रामीण क्षेत्र : निम्नलिखित श्रेणी की गृहस्थियों पात्र नहीं होंगी (अपात्र) :- * मोटर चालित तीन पहिया / चार पहिया वाहन रखने वाला परिवार। * मोटर चालित कृषि उपकरण (ट्रैक्टर आदि) रखने वाला परिवार। * परिवार का कोई सदस्य सरकारी सेवक हो। * सरकार में पंजीकृत गैर-कृषि उद्योग / व्यवसाय वाला परिवार। * परिवार का कोई सदस्य ₹10,000 प्रति माह से अधिक आय अर्जित करता हो। * आयकर (Income Tax) देने वाला परिवार। * व्यवसायिक कर (Professional Tax) देने वाला परिवार। * तीन या अधिक कमरों वाला पूर्ण पक्का मकान (पक्की दीवार एवं पक्की छत ) रखने वाला परिवार। * कम-से-कम एक सिंचाई उपकरण के साथ 2.5 एकड़ या अधिक सिंचित भूमि रखने वाला परिवार। * दो या अधिक फसली मौसम हेतु 5 एकड़ या अधिक सिंचित भूमि रखने वाला परिवार। * कम-से-कम एक सिंचाई उपकरण के साथ 75 एकड़ या अधिक भूमि रखने वाला परिवार। 2. शहरी क्षेत्र: निम्नलिखित गृहस्थियां पात्र नहीं होंगी :— * स्वयं के स्वामित्व वाला तीन या अधिक कमरों का पक्का (कंक्रीट छतयुक्त) मकान। * निम्नलिखित में से कोई संपत्ति रखने वाला परिवार * दो पहिया वाहन * रेफ्रिजरेटर * वाशिंग मशीन * चार पहिया वाहन या एयर कंडीशनर (1) रखने वाला परिवार। उपरोक्त किसी भी अपात्रता श्रेणी में नहीं आने वाले परिवार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत राशन कार्ड हेतु पात्र माने जाएंगे। नये राशन निर्माण हेतु आम जन संबंधित प्रखण्ड के प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी अथवा आपूर्ति निरीक्षक कार्यालय में सम्पर्क कर सकते हैं। #IPRD Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Patna, Bihar | Jul 13, 2026

आज दिनांक 13.07.2026 को जिला पदाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्र द्वारा बेदा Old GT पथ से मोकर जिसमें R.O.B / Bridge सहित सासाराम बाईपास का निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया। कार्य स्थल पर पुल निर्माण निगम के वरीय परियोजना अभियंता, परियोजना अभियंता कनीय अभियंता एवं निर्माण एजेन्सी को निर्देश दिया गया कि शेष कार्यों को दस दिनों में निश्चित रूप से पूर्ण करें। इसके लिए Crash Barrier हेतु अतिरिक्त Shuttering का निर्माण कराये तथा इसे आठ दिनों में पूर्ण करें। Minor Bridges पर पुल पुलियों के पहुंच पथ को अविलम्ब मरम्मति कराएं। साथ ही अन्य सभी कार्यों को दस दिनों के अन्दर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

#IPRD
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

आज दिनांक 13.07.2026 को जिला पदाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्र द्वारा बेदा Old GT पथ से मोकर जिसमें R.O.B / Bridge सहित सासाराम बाईपास का निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया। कार्य स्थल पर पुल निर्माण निगम के वरीय परियोजना अभियंता, परियोजना अभियंता कनीय अभियंता एवं निर्माण एजेन्सी को निर्देश दिया गया कि शेष कार्यों को दस दिनों में निश्चित रूप से पूर्ण करें। इसके लिए Crash Barrier हेतु अतिरिक्त Shuttering का निर्माण कराये तथा इसे आठ दिनों में पूर्ण करें। Minor Bridges पर पुल पुलियों के पहुंच पथ को अविलम्ब मरम्मति कराएं। साथ ही अन्य सभी कार्यों को दस दिनों के अन्दर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। #IPRD Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Patna, Bihar | Jul 13, 2026

Department of Tourism, Government of Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Department of Tourism, Government of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Patna, Bihar | Jul 13, 2026

आज दिनांक 13.07.2026 को रोहतास समाहरणालय स्थित डीआरडीए सभागार में जिला पदाधिकारी रोहतास दीपक कुमार मिश्र की अध्यक्षता में साप्ताहिक समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी विभागों के लंबित कार्यों, अंतर्विभागीय समन्वय तथा विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

जिला पदाधिकारी के द्वारा उक्त समीक्षा बैठक में सर्वप्रथम विधि शाखा से प्राप्त प्रतिवेदन में लंबित CWJC/MJC वादों के निष्पादन की समीक्षा की गई। जिसमें अनुमंडल पदाधिकारी, सासाराम, जिला सहकारिता पदाधिकारी, अपर समाहर्ता, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी आदि से लंबित उक्त CWJC/MJC वादों में माननीय न्यायालय में प्रतिशपथ दायर करने हेतु निर्देशित किया गया।

इसके बाद सहयोग पोर्टल, जनता दरबार, CPGRAMS तथा सीएम डैशबोर्ड पर प्राप्त लंबित आवेदनों की समीक्षा की गई। डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि जन शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम लोगों को त्वरित राहत मिल सके।

बैठक में कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल, एलएईओ-01, पथ प्रमंडल रोहतास एवं बिक्रमगंज, पीएचईडी, लघु सिंचाई विभाग, सिविल सर्जन सहित विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं के क्रियान्वयन में भूमि उपलब्धता से जुड़ी समस्याएं रखी गईं। इस पर जिला पदाधिकारी ने संबंधित अंचल अधिकारियों एवं अपर समाहर्ता को आपसी समन्वय स्थापित कर आवश्यक भूमि उपलब्ध कराने और सभी लंबित मामलों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी ने भी सभी अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया कि विभिन्न विभागों द्वारा भेजे गए पत्राचार के आधार पर भवन निर्माण एवं विकास योजनाओं के लिए आवश्यक भूमि एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराई जाए।

बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। साथ ही सभी विभागों को अगली साप्ताहिक समन्वय बैठक में अपने विभाग की प्रमुख समस्याओं एवं अंतर्विभागीय सहयोग की आवश्यकता से संबंधित बिंदुओं पर प्रेजेंटेशन तैयार कर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सिविल सर्जन, जिला शिक्षा पदाधिकारी, नगर आयुक्त, नगर निगम सासाराम, निदेशक डीआरडीए सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। वहीं सभी अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, आपूर्ति पदाधिकारी एवं नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

#IPRD
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

आज दिनांक 13.07.2026 को रोहतास समाहरणालय स्थित डीआरडीए सभागार में जिला पदाधिकारी रोहतास दीपक कुमार मिश्र की अध्यक्षता में साप्ताहिक समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी विभागों के लंबित कार्यों, अंतर्विभागीय समन्वय तथा विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी के द्वारा उक्त समीक्षा बैठक में सर्वप्रथम विधि शाखा से प्राप्त प्रतिवेदन में लंबित CWJC/MJC वादों के निष्पादन की समीक्षा की गई। जिसमें अनुमंडल पदाधिकारी, सासाराम, जिला सहकारिता पदाधिकारी, अपर समाहर्ता, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी आदि से लंबित उक्त CWJC/MJC वादों में माननीय न्यायालय में प्रतिशपथ दायर करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके बाद सहयोग पोर्टल, जनता दरबार, CPGRAMS तथा सीएम डैशबोर्ड पर प्राप्त लंबित आवेदनों की समीक्षा की गई। डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि जन शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम लोगों को त्वरित राहत मिल सके। बैठक में कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल, एलएईओ-01, पथ प्रमंडल रोहतास एवं बिक्रमगंज, पीएचईडी, लघु सिंचाई विभाग, सिविल सर्जन सहित विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं के क्रियान्वयन में भूमि उपलब्धता से जुड़ी समस्याएं रखी गईं। इस पर जिला पदाधिकारी ने संबंधित अंचल अधिकारियों एवं अपर समाहर्ता को आपसी समन्वय स्थापित कर आवश्यक भूमि उपलब्ध कराने और सभी लंबित मामलों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी ने भी सभी अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया कि विभिन्न विभागों द्वारा भेजे गए पत्राचार के आधार पर भवन निर्माण एवं विकास योजनाओं के लिए आवश्यक भूमि एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराई जाए। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। साथ ही सभी विभागों को अगली साप्ताहिक समन्वय बैठक में अपने विभाग की प्रमुख समस्याओं एवं अंतर्विभागीय सहयोग की आवश्यकता से संबंधित बिंदुओं पर प्रेजेंटेशन तैयार कर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सिविल सर्जन, जिला शिक्षा पदाधिकारी, नगर आयुक्त, नगर निगम सासाराम, निदेशक डीआरडीए सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। वहीं सभी अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, आपूर्ति पदाधिकारी एवं नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए। #IPRD Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Patna, Bihar | Jul 13, 2026