सिराथू: भरवारी में फल का पैसा मांगने पर दबंगों ने दलित फल वाले को डंडों से पीटा, पुलिस में की गई शिकायत
बुधवार शाम कोखराज इलाके के सिंघिया के रहने वाले राजेंद्र अपनी पत्नी के साथ थाना शिकायत करने के लिए पहुंचे थे।एक शिकायती पत्र देते हुए राजेंद्र ने बताया कि शाम को भरवारी बस स्टैंड पर वह फल का ठेला लगाए हुए थे।इसी दौरान सागर वर्मा अरविंद और कौशल फल लेने आए।उनसे फल का पैसा मांगा तो गाली गलौज किया जाति सूचक शब्द इस्तेमाल करते हुए लाठी डंडों से मारा पीटा है।