सिराथू: 32 लाख की लागत से शीतलाधाम मे बने सार्वजनिक शौचालय का नहीं हुआ एक बार भी इस्तेमाल,नहीं है आने-जाने का रास्ता <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
कड़ा के शीतलाधाम में 4 साल पहले सरकारी पैसों से 32 लख रुपए की कीमत से एक सार्वजनिक शौचालय का निर्माण करवाया गया था।यह शौचालय आज तक उपयोग में नहीं आया है।यहां के स्थानीय लोगों ने बताया कि शक्तिपीठ धाम होने के नाते बाहरी श्रद्धालु आते हैं।जिम्मेदारों ने निर्माण के समय कुछ नहीं देखा शौचालय आने-जाने का रास्ता नहीं है।शौचालय अब कूड़े की ढेर में तब्दील हो गया है।