सिराथू: टीकर डीह हादसे के मृतकों के परिजनों से सांसद ने मुलाकात कर बंधाया ढांढस
कोखराज इलाके के टीकर डीह मंगलवार शाम जिले के सांसद पुष्पेन्द्र सरोज पहुंचे थे।सांसद ने पीड़ित परिवार के लोगों से मुलाक़ात किया है।मिट्टी खुदाई के दौरान टीला ढह गया था जिसमें दबकर 5 महिलाओं की मौत हुई थी जिनमें बच्चियां भी हैं।सांसद ने पीड़ित परिवारों के दुख बाटें और परिजनों को दिलासा दिया है।परिवारों की मदद का भी आश्वासन दिया है।