सायला: सायला पुलिस ने नकली सोना बेचने वाले 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक वाहन को भी किया जब्त
Sayla, Jalor | Jun 15, 2024 सायला पुलिस के द्वारा कार्रवाई करते हुए नकली सोना बेचने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही एक वाहन को भी जब्त किया गया है। एसपी ज्ञान चंद्र यादव के निर्देशन में सायला थानाधिकारी के द्वारा यह कार्रवाई की गई। साथ ही आरोपियों के कब्जे से एक पीले कलर की धातु को भी जब्त किया गया है।