बालूमाथ: बारीखाप कंडरका नदी के पास पेड़ की डाली गिरने से दो बाइक सवार युवक घायल
बालूमाथ बारियातू मार्ग पर बुधवार दोपहर 3 बजे एक सड़क हादसे में दो युवक घायल हो गए। जानकारी के अनुसार सकेन्दर उरांव पिता रामधनी उरांव एवं संजय उरांव पिता नागेश्वर उरांव, दोनों निवासी हिसरी थाना बारियातू अपने घर से बाइक बाइक द्वारा बालूमाथ के कोमर ग्राम जा रहे थे। इसी दौरान बारीखाप कंडरका नदी के पास गांव के कुछ लोग सड़क किनारे लीप्टस का पेड़ काट रहे थे l