कटघोरा: कटघोरा के अटल परिसर पर ब्रॉन्ज की जगह सीमेंट की प्रतिमा लगाने के गंभीर आरोप
Katghora, Korba | Jul 28, 2026 छत्तीसगढ़ में पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में बनाए गए 'अटल परिसर' अब विवादों में हैं। कोरबा जिले की कटघोरा नगर पालिका में बने अटल परिसर को लेकर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप सामने आए हैं।आरोप है कि जिस प्रतिमा को ब्रॉन्ज यानी तांबे की होना था, उसकी जगह सीमेंट की प्रतिमा बनाकर उस पर सिर्फ ब्रॉन्ज रंग का पेंट कर दिया गया।