मुगलसराय: डीडीयू जंक्शन पर सुरक्षा बढ़ाई गई, अब ड्रोन कैमरे से होगी निगरानी
डीडीयू जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मंगलवार शाम 04 बजे आरपीएफ ने बताया कि अब स्टेशन परिसर की निगरानी ड्रोन कैमरे से की जाएगी। आरपीएफ और डॉग स्क्वाड टीम ने स्टेशन व ट्रेनों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। हाल ही में ट्रेनों में हुई गोलीकांड की घटनाओं के बाद रेलवे प्रशासन अलर्ट मोड पर है। तथा चपे चपे पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सजग है।