बहनों के स्नेह से सजा रक्षाबंधन, तनवीर खान ने बंधवाई राखी
शाहजहांपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान ने बहनों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। मोहल्ला महमंद जलाल नगर स्थित उनके आवास पर पहुंचीं बहनों ने उन्हें राखी बांधी।इसके बाद तनवीर खान महानगर के विभिन्न मोहल्लों में पहुंचे। उन्होंने तारीन जलाल नगर, एमन जई जलालनगर, तिलहर जई, मदरा खेल और बजरिया लाला तेली में बहनों से राखी बंधवाई। इस दौरान बहनों ने उन्हें राखी बांधकर स्नेह जताया और शुभकामनाएं दीं।तनवीर खान ने सभी बहनों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और विश्वास का पावन पर्व है। इस पर्व का उद्देश्य रिश्तों में प्रेम और अपनापन बनाए रखना है।उन्होंने सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए रक्षाबंधन की बधाई दी।
Tanveer Khan Samajwadi Party