लोहरदगा: लोहरदगा भाजपा नगर मंडल ने सीपी राधाकृष्णन के उपराष्ट्रपति बनने की खुशी में बूथ 277 पर मिठाई बांटी
भाजपा के वरिष्ठ नेता सीपी राधाकृष्णन के उपराष्ट्रपति बनने की घोषणा के बाद बुधवार शाम 5 बजे लोहरदगा नगर के बूथ संख्या 277 मे भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सचिन कुमार साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर में मिठाई बांटकर आम नागरिकों और एक-दूसरे के साथ अपनी खुशी साझा की।