गया टाउन सीडी ब्लॉक: एमयू मैदान में अग्निवीर सेना भर्ती रैली शुरू, पहले दिन 400 युवाओं ने दौड़ लगाई
बोधगया स्थित मगध विश्वविद्यालय परिसर में गुरुवार से अग्निवीर सेना भर्ती रैली शुरू हुई। पहले दिन चार बैचों में करीब 400 अभ्यर्थियों ने दौड़ लगाई, जिनमें लगभग 250 सफल रहे। गुरुवार रात्रि करीब 8 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार सफल अभ्यर्थियों का ऊंची-लंबी कूद व अन्य शारीरिक परीक्षण कर