चकरनगर: ख़िरीटी गांव में ट्रैक्टर से गिरकर युवक की हुई दर्दनाक मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
थाना क्षेत्र के ग्राम ख़िरीटी निवासी अरविंद उर्फ सोनू पुत्र पर्वत सिंह उम्र 36 वर्ष अपने ही गांव के ट्रैक्टर के माध्यम से चकरनगर से गांव ख़िरीटी जा रहे थे तभी राजपुर रोड़ पर अकस्मात गिर गया जिससे युवक की दर्दनाक मौत हो गई।बुधवार 10 बजे थानेदार राजेन्द्र ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाऊस भेज दिया है