पीरो: नारायणपुर के मनीकांत बने डीएसपी, 70वीं बीपीएससी में 30वां रैंक हासिल किया
Piro, Bhojpur | Jun 21, 2026 पीरो अनुमंडल के नारायणपुर गांव से एक बड़ी और प्रेरणादायक खबर सामने आई है। रविवार की शाम 5:00 के करीब बताया गया कि यहां के होनहार युवक मनीकांत ने 70वीं बीपीएससी परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करते हुए डीएसपी पद प्राप्त किया है। उन्होंने पूरे बिहार में 30वीं रैंक हासिल कर अपने गांव और इलाके का नाम रोशन किया है।