🏥 पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में मेडिकल कैंप
पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, बलेसरा में जिला पदाधिकारी श्री समीर सौरभ (भा.प्र.से.) के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, उचकागांव की चिकित्सकीय टीम द्वारा मेडिकल कैंप आयोजित किया गया।
🩺 400 से अधिक छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा स्वास्थ्य, व्यक्तिगत स्वच्छता, संतुलित आहार एवं स्वस्थ जीवनशैली को लेकर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।
👨⚕️ चिकित्सकीय टीम में डॉ. आशीष रंजन, डॉ. इफ्तार अहमद, फार्मासिस्ट प्रभात कुमार राय, सीएचओ श्रीमती पूजा, एएनएम श्रीमती सुशीला कुमारी एवं श्रीमती अभिलाषा कुमारी तथा आशा कार्यकर्ता श्री सनी श्रीवास्तव एवं श्रीमती आशा देवी शामिल रहे।
विद्यालय की स्टाफ नर्स श्रीमती वर्षा पटेल ने स्वास्थ्य टीम के साथ समन्वय कर शिविर के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विद्यालय के प्राचार्य श्री सुधाकर शुक्ला ने नियमित स्वास्थ्य जांच एवं स्वास्थ्य जागरूकता को विद्यार्थियों के स्वस्थ भविष्य के लिए महत्वपूर्ण बताया।
#MedicalCamp #HealthCheckup #StudentHealth #HealthAwareness #PersonalHygiene #HealthyLifestyle #BalancedDiet #Gopalganj #Bihar #CMSamrat #SamratChoudhary #GopalganjAdministration #DistrictAdministrationGopalganj