महरौनी: ग्राम कुआं घोषी में सूने घर में अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की, 15 तोला सोना और ₹80,000 की नगदी हुई चोरी
ग्राम कुआं घोषी में बुधवार को कुछ अज्ञात चोरों ने एक शिक्षिका के सूने मकान में घर में घुसकर 15 तोला सोना, ₹80000 की नगदी सहित भारी मात्रा में चोरी की घटना को अंजाम दिया। उक्त मामले में पीड़ित परिवार ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए मामले की जांच कर घटना की खुलासे की मांग की है वहीं घटना का वीडियो गुरुवार सुबह करीब 9:00 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।