गुरूर: ग्राम चूल्हापथरा के पास चारामा के होटल संचालक का हुआ सड़क हादसा, गंभीर हालत में धमतरी किया गया रिफर
Gurur, Balod | Jul 29, 2026 पुलिस के मुताबिक राजू यादव स्वयं अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार हुआ है या फिर अन्य वाहन ने ठोकर मारी है, यह अभी तक स्पष्ट नही हो पाया है। राजू यादव के सिर, आंख एवं कान के पास गंभीर चोट आई है। परिजनो से चर्चा के बाद डॉक्टर ने धमतरी रेफर कर दिया। फिलहाल धमतरी के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज जारी है।