बागपत: सोनीपत और बागपत स्वास्थ्य विभाग ने 20 हजार में भ्रूण लिंग जांच करने वाले अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालक को गिरफ्तार किया
Baghpat, Bagpat | Apr 28, 2026 मंगलवार की दोपहर करीब डेढ बजे सोनीपत और बागपत स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने बागपत शहर के डायग्नोस्टिक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान संचालक विपिन कुमार 20 हजार रुपये में भ्रूण लिंग जांच करता पकड़ा गया। टीम ने मौके से अल्ट्रासाउंड मशीन को सीज कर दिया।