कोडरमा: कोडरमा घाटी में बंदरचुआं के पास कंटेनर पलटा, बड़ा हादसा टला
कोडरमा घाटी अंतर्गत बंदरचुआं के पास एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। यहां कंटेनर वाहन संख्या आरजे 11 जिसी 2736 अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के वक्त वाहन का चालक किसी तरह सुरक्षित बच निकला, जिससे सभी ने राहत की सांस ली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घाटी क्षेत्र में मोड़ और ढलान के कारण वाहन अचानक संतुलन खो बैठा।