धौलपुर: नॉर्मल डिलीवरी के कुछ घंटे बाद महिला की मौत, परिजन शव लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे; डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप, मचा हंगामा
धौलपुर जिला अस्पताल में नॉर्मल डिलीवरी के बाद एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत से गुस्साए परिजन महिला का शव लेकर कलेक्ट्रेट पहुंच गए और डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे।