बैतूल नगर: ग्राम सराड़ में नल-जल की शिकायत करना पड़ा भारी: उपसरपंच पर लाठी से हमला करने का आरोप, युवक गंभीर घायल
बैतूल जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के सराड़ गांव में मंगलवार रात 10 बजे नल-जल व्यवस्था को लेकर विवाद हिंसा में बदल गया। आरोप है कि गांव के उपसरपंच दिलीप बड़ोदे ने पानी नहीं आने की शिकायत करने पर एक युवक के साथ गाली-गलौज की और फिर लाठी से मारपीट कर दी। पीड़ित जगदीश बड़ोदे, पिता गोहटी बड़ोदे, उम्र 34 वर्ष, निवासी सराड़ ने बताया कि गांव में दो से तीन दिनों से न