झाझा नगर क्षेत्र में महाशिवरात्रि की रात शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ी और विभिन्न मार्गों पर निकली आकर्षक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। रविवार की रात्रि करीब 9 बजे तीन प्रमुख शिवालयों से गाजे-बाजे के साथ बाबा भोलेनाथ की भव्य बारात निकाली गई, जिसमें देवी-देवताओं, नरसिंह अवतार, मां काली और अन्य आकर्षक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। पिपराडीह शिव मं