Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
image
image
image
image

औरंगाबाद में नीट परीक्षा के सफल एवं कदाचारमुक्त संचालन हेतु केंद्राधीक्षकों को डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) के सफल, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों के केंद्राधीक्षकों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की जांच, समयबद्ध प्रवेश तथा परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों के अनुपालन पर विशेष बल दिया गया। बैठक में सभी केंद्राधीक्षकों को निर्देश दिया गया कि परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा प्रारंभ होने से पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जाएं। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय के भीतर ही प्रवेश दिया जाएगा तथा विलंब से आने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। केंद्राधीक्षकों को यह भी निर्देशित किया गया कि परीक्षा केंद्रों पर जैमर, सीसीटीवी कैमरा, पेयजल, शौचालय, विद्युत आपूर्ति एवं बैठने की व्यवस्था सुचारू रूप से उपलब्ध रहे। परीक्षा केंद्र परिसर में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स एवं अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं के प्रवेश पर पूर्णतः रोक रहेगी। सभी अभ्यर्थियों की प्रवेश से पूर्व निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार सघन जांच की जाएगी। परीक्षा केंद्र के भीतर एवं आसपास विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। बैठक में केंद्राधीक्षकों को निर्देश दिया गया कि परीक्षा संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा की गोपनीयता एवं निष्पक्षता बनाए रखने के लिए भारत सरकार, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) एवं राज्य सरकार द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए। औरंगाबाद जिला प्रशासन द्वारा सभी अभ्यर्थियों एवं उनके अभिभावकों से अपील की गई है कि वे परीक्षा से संबंधित निर्धारित नियमों का पालन करें तथा परीक्षा के शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संचालन में सहयोग प्रदान करें। बैठक में अपर समाहर्ता विशेष शार्दुल हसन खा,सदर अनुमंडल पदाधिकारी संतन सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1सुशील कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सभी केन्द्राधिक्षक उपस्थित थे।

Aurangabad, Aurangabad | Jun 20, 2026

MORE NEWS

औरंगाबाद में नीट परीक्षा के सफल एवं कदाचारमुक्त संचालन हेतु केंद्राधीक्षकों को डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) के सफल, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों के केंद्राधीक्षकों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की जांच, समयबद्ध प्रवेश तथा परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों के अनुपालन पर विशेष बल दिया गया। बैठक में सभी केंद्राधीक्षकों को निर्देश दिया गया कि परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा प्रारंभ होने से पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जाएं। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय के भीतर ही प्रवेश दिया जाएगा तथा विलंब से आने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। केंद्राधीक्षकों को यह भी निर्देशित किया गया कि परीक्षा केंद्रों पर जैमर, सीसीटीवी कैमरा, पेयजल, शौचालय, विद्युत आपूर्ति एवं बैठने की व्यवस्था सुचारू रूप से उपलब्ध रहे। परीक्षा केंद्र परिसर में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स एवं अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं के प्रवेश पर पूर्णतः रोक रहेगी। सभी अभ्यर्थियों की प्रवेश से पूर्व निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार सघन जांच की जाएगी। परीक्षा केंद्र के भीतर एवं आसपास विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। बैठक में केंद्राधीक्षकों को निर्देश दिया गया कि परीक्षा संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा की गोपनीयता एवं निष्पक्षता बनाए रखने के लिए भारत सरकार, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) एवं राज्य सरकार द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए। औरंगाबाद जिला प्रशासन द्वारा सभी अभ्यर्थियों एवं उनके अभिभावकों से अपील की गई है कि वे परीक्षा से संबंधित निर्धारित नियमों का पालन करें तथा परीक्षा के शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संचालन में सहयोग प्रदान करें। बैठक में अपर समाहर्ता विशेष शार्दुल हसन खा,सदर अनुमंडल पदाधिकारी संतन सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1सुशील कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सभी केन्द्राधिक्षक उपस्थित थे। - Aurangabad News