सागर नगर: महाराणा प्रताप सिर्फ़ क्षत्रिय समाज के नहीं, बल्कि सर्व समाज के आराध्य हैं : जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत
महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापना को लेकर चल रही सियासी बयानबाजी के बीच जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत का एक बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप अकेले क्षत्रिय समाज के आराध्य नहीं बल्कि सर्व समाज के आराध्य है देश के सम्मान है राष्ट्र के गौरव है। शहर में महाराणा प्रताप प्रतिमा स्थापना को लेकर क्षत्रिय समाज के दो गुट आमने-सामने है।