सागर नगर: संत कंवरराम वार्ड में भगत श्री कंवर राम जी की जन्म जयंती मनाई गई, सागर विधायक शैलेंद्र जैन शामिल हुए
संत कंवरराम वार्ड में रविवार को भगत श्री कंवरराम जी की जन्म जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दोपहर 1:00 बजे सागर विधायक शैलेंद्र जैन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे जहां उन्होंने भगत श्री कवर राम जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर स्थानीय पार्षद कैलाश हसानी, सुरेश हसरेजा मनोज चौरसिया कपिल नाहर सहित सिंधी समाज के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।