सागर नगर: मोतीनगर थाना क्षेत्र में नवविवाहिता ने स्टॉल का फंदा बनाकर आत्महत्या की, मर्ग कायम
मोतीनगर थाना में आने वाले बाइसा मुहल्ला निवासी एक नव विवाहिता ने अपनी ससुराल में स्टॉल का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। जिसे कुछ देर बाद परिजनों ने फंदे से उतारा और इलाज के लिए तुरंत जिला अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव की पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।