सागर नगर: मकरोनिया चौराहे पर लाइट के फ्रेम से टकराई एक कार, चपेट में आने से फूटा बस का कांच; चालक हुआ घायल
मकरोनिया चौराहे पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया दरअसल हनुमान प्रकटोत्सव पर शोभायात्रा के स्वागत के लिए मकरोनिया चौराहे पर सुंदर सजावट के साथ साथ सुंदर लाइटिंग भी कराई गई थी। शनिवार रात करीब साढ़े दस बजे एक कार लाइट के फ्रेम से टकरा गई,इसी दौरान छतरपुर से इंदौर की ओर जा रही बस इस फ्रेम की चपेट में आ गई जिससे बस का सीसा टूट गया और चालक भी घायल हो गया।