सागर नगर: केंट थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते युवक पर चाकू से हमला, मामला दर्ज
कैन्ट थाना में आने वाले भगवानगंज स्थित कलारी के सामने पुरानी बुराई के चलते दो आरोपियों ने एक युवक के साथ मारपीट करते हुए चाकू मार दिया। इस घटना में युवक को गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी शिकायत घायल युवक ने थाना में की। शिकायत पर पुलिस ने धारा 296, 115(2), 118(1), 351(2), 3(5) के तहत मामला दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।