सागर नगर: स्टेडियम के पास पार्क में महाराणा प्रताप की प्रतिमा लगाने की मांग को लेकर क्षत्रिय महासभा ने महापौर को दिया ज्ञापन
सागर में महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर खींचतान चल रही है। इसी बीच शनिवार को जिला क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों ने महापौर संगीता तिवारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने महाराणा प्रताप जयंती के पूर्व मूर्ति स्थापना की और निगम स्टेडियम का नाम महाराणा प्रताप के नाम पर रखने की मांग की है। महापौर ने मांगों पर स्वीकृति दी है।