अशोक नगर: अशोकनगर: शराब दुकान हटाने की मांग, महिलाओं ने कहा- पास में स्कूल-अस्पताल, शराबी घरों के बाहर पीते हैं
अशोकनगर की खालसा कॉलोनी की महिलाएं शराब की दुकान हटवाने की मांग को लेकर शुक्रवार को दोपहर 2 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह को एक ज्ञापन सौंपा। महिलाओं ने बताया कि उनके मोहल्ले में हाल ही में एक शराब की दुकान खोली गई है, जो स्कूल और अस्पताल के पास स्थित है।