धनवार: कलश यात्रा के साथ महायज्ञ शुरू, भक्तिमय हुआ माहौल
धनवार प्रखंड के निमाडीह पंचायत के ग्राम माधोपुर में श्री श्री 108 श्री ग्राम देवी माँ एवं हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा सह रामचरितमानस नवाह्न परायण महायज्ञ का शुभारंभ शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा के साथ श्रद्धा एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में सुबह 11 बजे हुआ। कलश यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और भक्तिमय भजनों के साथ शामिल हुए।