बासौनी थाना क्षेत्र के अभयपुरा चौराहे के पास सोमवार रात को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। बाह के अशोक नगर नई आबादी बिजौली निवासी मनीष (30) बैंड व लाइट की गाड़ी पर काम करता था। रात करीब 8:30 बजे वह बाघराजपुरा से घर लौट रहा था, तभी सामने से आ रही बाइक से जोरदार भिड़ंत हो गई। दूसरी बाइक पर औरैया निवा