बूंदी: घात लगाकर बैठे 10 से 20 लोगों ने कार सवार दो युवकों को चाकू मारकर किया घायल, ₹2 लाख लूटे
Bundi, Bundi | Dec 15, 2025 सदर थाना क्षेत्र में रविवार रात को सिलोर पुलिया के नीचे घात लगाकर बैठे 10 से 20 जनों ने कार सवार दो युवकों को चाकू मार कर गाड़ी में रखे दो लाख रुपये लूट लिए,लहुलुहान हालत में घायलों को सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हमले में तालाब गांव निवासी एजाज अयाज दोनों भाई घायल हो गए।