बूंदी: राज्य सरकार के 2 साल पूरे होने पर स्वच्छता कार्यक्रम के तहत कुम्भा स्टेडियम और विश्वकर्मा मंदिर में किया गया श्रमदान
Bundi, Bundi | Dec 15, 2025 राज्य सरकार के 2 साल का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में बूंदी में स्वच्छता और जन-जागरूकता की अलख जगी। 'स्वच्छ भारत मिशन' के तहत जिला परिषद और नगर परिषद के संयुक्त तत्वावधान में कुम्भा स्टेडियम और छतरपुरा रोड स्थित विश्वकर्मा मंदिर में जिला स्तरीय श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया।