गोला: अभ्युदय पब्लिक स्कूल राजगढ़ के परिसर में एनसीसी कैडटों ने पौधा रोपण कर मनाया पर्यवारण दिवस
गोला थाना क्षेत्र के अभ्युदय पब्लिक स्कूल राजगढ़ के परिसर में पर्यावरण दिवस पर एनसीसी 45-यूपी बटालियन के कैडेटों ने प्रकृति सुरक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम में 150 कैडेटों ने हिस्सा लिया। एएनओ अनिल कुमार ने कैडेटों को प्रकृति से जीवन के जुड़ाव का रहस्य बताया। उन्होंने कहा कि जीवन में पर्यावरण का विशेष महत्व है। पर्यावरण पर खतरा मंडरा रहा है।