रसूलाबाद: रसूलाबाद कोतवाली परिसर में क्षेत्राधिकारी की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक हुई आयोजित, दिए जरूरी दिशा निर्देश
रसूलाबाद कोतवाली परिसर में गुरुवार को क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। क्षेत्राधिकारी ने कहा कि अराजकता फैलाने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि उनपर समय पर कार्रवाई की जा सके। साथ ही उन्होंने लोगों को सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट ना डालने की हिदायत दी।