रसूलाबाद: झींगा पुरवा गांव में पट्टा शुदा भूमि पर दबंग ने किया जबरन कब्जा, पीड़ित ने एसडीएम से की शिकायत
झींगापुरवा गांव निवासी मनीष कुमार ने उपजिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी पट्टा शुदा भूमि गाटा संख्या 694 रकबा 0.050 पर गांव के ही अरुण कुमार ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया। जिससे परेशान होकर पीड़ित ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए कार्रवाई किए जाने की मांग की। पीड़ित की तहरीर पर उपजिलाधिकारी नीलिमा यादव ने जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।