सदर अस्पताल, बेगूसराय में महिला एवं बाल विकास निगम की पहल पर "बेटी जन्मोत्सव सह कन्या रत्न सम्मान समारोह" आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में पिछले पाँच दिनों के दौरान जन्मी 10 नवजात बेटियों को "कन्या रत्न" के रूप में सम्मानित कर उनकी माताओं को बेबी केयर किट भेंट की गई। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं, महिला हेल्पलाइन-181, वन स्टॉप सेंटर, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बेटियों को शिक्षित, आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने तथा समाज में लैंगिक समानता को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।
@iprdbihar
@socialwelfaredept
@wcdbihar
#begusarai
#BetiBachaoBetiPadhao