सदर: नैनी में लाखों की चोरी, पीड़ित ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा, फिर भी न्याय की गुहार लगाई
Sadar, Allahabad | Sep 26, 2026
प्रयागराज। थाना नैनी क्षेत्र के निवासी विजय शंकर गुप्ता (पुत्र रामचन्द्र गुप्ता) के घर 11 तारीख की रात ताला तोड़कर बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। पीड़ित का आरोप है कि उन्होंने खुद अपनी सूझबूझ से पीछा कर आरोपी को पकड़ा और पुलिस के हवाले किया, लेकिन पुलिस द्वारा अब तक न तो उनका चोरी हुआ सामान बरामद कराया गया है और न ही उचित कार्रवाई की जा रही है।