दूनी: दूनी के आवां में किसान के गोदाम से लाखों की सरसों चोरी, 33 कट्टे हुए गायब
Duni, Tonk | May 15, 2026 दूनी। तहसील के आवां क्षेत्र में गुलाबपुरा रोड स्थित भीलों के मोहल्ला में किसान के गोदाम से लाखों की सरसों चोरी हो गई। गुलाबपुरा निवासी किसान हेमराज मीणा ने फसल काटकर गोदाम में रखी थी। अज्ञात चोरों ने गोदाम के पीछे वाले मकान से प्रवेश कर रस्सी के सहारे लगभग 33 कट्टे सरसों चुरा लिए।