डुमरांव: जनगणना 2027: डुमरांव में बीडीओ ने प्रगणकों व पर्यवेक्षकों को दिया प्रशिक्षण, तैयारी तेज
Dumraon, Buxar | Apr 20, 2026 डुमरांव प्रखंड कार्यालय सभागार में सोमवार की सुबह 10 बजे जनगणना 2027 को लेकर एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीओ संदीप कुमार पांडेय ने की, जिसमें सभी प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों को विस्तृत ट्रेनिंग दी गई।।प्रशिक्षण सत्र के दौरान अधिकारियों ने जनगणना कार्य की प्रक्रिया, डेटा संग्रहण के मानक समझाए गए।