रावतसर: सिक्योरिटी चेक का दुरुपयोग कर धोखाधड़ी करने के आरोप में दो जनों पर रावतसर पुलिस थाने में मामला दर्ज
रावतसर पुलिस थाने में धोखाधड़ी के आरोप में दो जनों पर मामला दर्ज हुआ है पुलिस से सोमवार को जारी प्रेस नोट मिली जानकारी अनुसार रावतसर पुलिस थाने में बलवंत कुमार निवासी 7 डीबीएल टिब्बी ने मामला दर्ज करवाया कि रणवीर कुमार निवासी चक 3 बीएचएम जाखड़ावाली व अर्जुन निवासी 11 एनडब्ल्यूडी पोहड़का ने सिक्योरिटी पेटे दिए गए चेकों का दुरुपयोग कर उसके साथ धोखाधड़ी की है