कांटी: मुजफ्फरपुर हाईवे पर 'हसीना गैंग' का तांडव, नकाबपोश महिला का झांसा देकर हथियार के बल पर लूटपाट
मुजफ्फरपुर जिले में कांटी थाना क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड इलाके में हाईवे पर 'हसीना गैंग' का तांडव जारी है। यह गिरोह देर रात 10 से 2 बजे के बीच सुनसान राहगीरों और बाइक सवारों को निशाना बना रहा है। गिरोह की मुख्य नकाबपोश शातिर महिला आकर्षक कपड़ों में मदद मांगने के बहाने राहगीरों को रुकने का इशारा करती है। जैसे ही बाइक रुकती है, आसपास छिपे नकाबपोश बदमाश घेरकर हथ