फुलवरिया: फुलवरिया प्रखंड में आपूर्ति पदाधिकारी ने डीलरों के साथ की समिक्षा बैठक, संदिग्ध राशनकार्ड धारियों के सत्यापन का निर्देश
फुलवरिया प्रखंड सभागार में सोमवार की दोपहर 2:00 बजे प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी श्रीनिवास शर्मा ने जन्म वितरण प्रणाली के दुकानदारों के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें संदिग्ध राशन कार्ड धारी की सूची पर चर्चा करते हुए सभी डीलरों को अंतिम सत्यापन करने का निर्देश दिया गया। फुलवरिया प्रखंड में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन उठाव करने वाले 1171 संदिग्ध की जांच होगी।