टीकमगढ़: मोहनगढ़ हत्याकांड में निर्दोषों को फंसाने का आरोप, पीड़ित परिवार ने एसपी से की उच्च स्तरीय जांच की मांग
मोहनगढ़ थाना क्षेत्र के चर्चित हत्या प्रकरण (अपराध क्रमांक 160/26) में गिरफ्तार किए गए आरोपियों के परिजनों ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन सौंपकर मामले की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि पुलिस ने बिना पर्याप्त साक्ष्य के दो निर्दोष लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।