कोरांव: बदौआ पाल में खेत की जुताई कर घर लौट रहे 19 वर्षीय युवक की ट्रैक्टर पलटने से दबकर हुई मौत, परिजनों ने किया अंतिम संस्कार
कोरांव थाना क्षेत्र के बदौआ पाल गांव में शनिवार शाम ट्रैक्टर पलटने से 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही रविवार सुबह उसका अंतिम संस्कार कर दिया। बदौआ पाल गांव निवासी आशीष सिंह (19) पुत्र पिंटू सिंह शनिवार को अपने खेत की जुताई करने गया था। शाम करीब 5 बजे जुताई का काम पूरा कर वह ट्रैक्टर लेकर घर लौट रहा था।