बदायूं: DM ने की जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा, ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने का जून 2025 तक रखा लक्ष्य
Budaun, Budaun | Dec 16, 2024 बदायूँ जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए जल निगम के अधिकारियों को शुद्ध व स्वच्छ पेयजल ग्रामीणों को पाइप पेयजल योजना के माध्यम से उपलब्ध कराने के लिए कहा। जो परियोजनाएं अभी तक पूर्ण नहीं हो पाई हैं उनको तत्काल पूर्ण कराया जाए तथा संपूर्ण कार्य जून 2025 तक पुरा करें।