कोटकासिम: जटियाना और झरियाणा में पेयजल संकट, कलेक्टर ने रात्रि चौपाल में सुनी समस्याएं, भेजा बोरवेल का नया प्रस्ताव
Kotkasim, Alwar | May 22, 2026 कोटकासिम की ग्राम पंचायत जटीयाना में गुरुवार रात जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल हुई।PRO अतर सिंह ने शुक्रवार शाम 6:00 बजे बताया की चौपाल में स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुनकर कलेक्टर ने अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए। कुल 36 शिकायत दर्ज की गई जिनमें सड़क, बिजली पानी अवैध शराब बिक्री जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे शामिल रहे।